दलित प्रधान व कोटेदार को दी धमकी
रसड़ा(बलिया). कोतवाली क्षेत्र के संवरूपुर गांव में सोमवार को पूर्वाह्न गांव के आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ किस्म के लोंगो ने गांव के सस्ते गल्ले के दुकानदार से पात्रता के विपरीत खाद्यान्न देने का दबाव बनाने तथा इससे इनकार करने पर उनके द्वारा ई-पास मशीन तोड़ डाली, वहीं उन्होंने कोटेदार व दलित प्रधान को भी धमकी दी. घटना के तत्काल बाद कोटेदार द्वारा उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया. इस सम्बन्ध में कोटेदार व प्रधान द्वारा कोतवाली में अलग-अलग तहरीर दी गयी है.
बताते चलें कि शासन के निर्देशानुसार संवरुपुर गांव में कोटेदार द्वारा पर्यवेक्षक, सचिव व प्रधान की उपस्थिति में खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था, इसबीच गांव के 6 की संख्या में मनबढ़ लोग उक्त दुकान पर आए तथा नियम विरुद्ध पात्रता न होने पर भी बिना पैसे में खाद्यान्न देने का दबाव बनाने लगे. जिसपर कोटेदार द्वारा सोशल डिस्टेंसिग बनाने व नियमानुसार ही राशन देने की बात कही गयी, जिससे खिज खाकर उक्त मनबढ़ों ने ई-पॉस मशीन को तोड़ दिया व धमकी देते हुए प्रधान व कोटेदार से हाथापाई करने का भी प्रयास किया.कोटेदार लल्लन पाल व प्रधान अमन कुमार ने छह के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…