हिंदू-मुस्लिम ने एक साथ मिलकर जलाया दीपक

हिंदू-मुस्लिम ने एक साथ मिलकर जलाया दीपक
रानीगंज. बैरिया तहसील क्षेत्र के कोटवां पंचायत के मुसलमानों ने प्रधानमंत्री की अपील पर घर की बत्ती गुल कर लोगों ने दीपावली की तरह दीपक और मोमबत्तियों से अपना अपना घर गुलजार किया. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में भी जमकर आतिशबाजी हुई.
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सम्पूर्ण भारत में चल रहे लॉक डाउन को उर्जा देने व अपनी दृढ़ संकल्प और एकता को इजहार करने के दृष्टिगत बैरिया विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों द्वारा रात्रि के 9 बजते ही अपने-अपने घरों की बत्तियां गुल कर कर दी गई और लोग दीपावली की तरह अपने घर के छत,दरवाजे और खिडकियों को दीपक और मोमबत्तियों द्वारा रौशन कर दिए गए. ग्रामीण क्षेत्रों में तो महिलाएं जल्दी-जल्दी 9 बजे से पूर्व ही अपना रात्रि का खाना बनाकर इंतजार में बैठी दिखी कि कब 9 बजे और वे अपने घर और पूजा स्थल पर दीपक जलाएं . दीपक जलाने का सिलसिला हिंदू और मुसलमान भाइयों ने एकता प्रदर्शित करने के उदेश्य से हम साथ साथ है के अदभुत क्षण को देश के सामने प्रदर्शित किया. मोमबत्ती जलाने की प्रक्रिया पुलिसकर्मियों व सरकारी अधिकारियों में भी देखा गया. ग्रामीण इलाकों में तो घंटो आतिशबाजी की आवाजें सुनाई देती रही मानो दीपावली का पर्व है. कोटवां गांव निवासी नसीम सिद्दीकी ने बताया कि जब देश संकट में है और विपत्तियों के आलम में दीप जलाकर ऊर्जा देने की बात आयी है तो इसे राष्ट्र का हर कौम शौक से करेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago