बलिया डेस्क : अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले बैरिया विधायक एक बार फिर चर्चा में हैं. एक तरफ़ जहां जब देश कोरोना कि महामारी झेल रहा है. दिन ब दिन स्थिति नाजुक होती जा रही है. ऐसे हालात में भी कुछ लोग इसकी गम्भीरता को नहीं समझ रहे हैं.
हम बात कर रहे हैं बलिया के बैरिया विधानसभा के बीजेपी विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की, जिनकी तस्वीर सोसिल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है . वायरल फोटो में विधायक सुरेन्द्र लोगों की मदद करते देखे जा सकते हैं .
हालाँकि मदद करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन विधायक सुरेन्द्र सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही भूल गए. सरेआम प्रधानमंत्री की बातों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. अब हमारे नेता जी ऐसे हैं तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है.
विधायक सुरेन्द्र को इतना तक नहीं पता कि सोशल डिस्टेंडिंग ही एक ऐसा जरिया है जिसे क्रोना की चैन तोड़ी जा सकती है. लेकिन विधायक जी को शायद इतना इल्म नहीं है. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई है, इसे देख इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है.
फ़िलहाल करोना वायरस का कोई इलाज हमारे पास नहीं है. ऐसे में विधायक जी समाज की बर्बादी का कहीं ज़रिया न बन जाएँ?
(नोट : इस फोटो की पुष्ठी बलिया खबर नहीं करता, ये हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है )
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…