बलिया के राजेश की जुबानी, काबुल में खौफ की कहानी !

बलिया। अफगानिस्तान के काबुल से बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के निवासी राजेश पांडेय सुरक्षित भारत तो लौट आए। लेकिन काबुल का खौफनाक मंजर आज भी उनकी आंखों के सामने हैं। जिनका कहना है कि एक वक्त तो उन्हें ऐसा लगता था कि वह कभी अपने घर नहीं लौट पाएंगे। लेकिन भारत सरकार की कोशिश है कि आज वह अपने घर वापस लौट आए। और अब उन्हें कभी वहां नहीं जाना।
राजेश काबुल एयरपोर्ट से महज 8 किमी की दूरी पर एक कंपनी में काम करने भारत से 22 फरवरी 2021 को गए थे। वहां सरिया बनाने के डाई टर्नर के पद पर कार्यरत थे। तालिबानियों के कब्जे के बाद अराजकता की स्थिति चोरों तरफ हो गई। एयरपोर्ट पर जाने के लिए 8 किलोमीटर की दूरी तय करने में दस घंटे लग गए।

राजेश के मुताबिक हम सभी एयरपोर्ट के नार्थ गेट नंबर 6 से 100 मीटर की दूरी पर ही थे कि 21 फरवरी को तालिबानियों ने सभी 150 भारतीयों को अगवा कर लिया। एक सुनसान स्थान पर सभी को लेकर चले गए। एक जगह बैठाकर सबका पासपोर्ट चेक किए। उस समय ऐसा लगा कि अब घर नहीं लौट पाएंगे। करीब 5 घंटे बाद काबुल एयरपोर्ट पर उन सभी को छोड़ दिया गया। जब हम लोग एयरपोर्ट पहुंचे तो जान में जान आई।

काबुल एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में चारों तरफ बमबारी और गोलियों की आवाज से माहौल डरावना हो रहा था। ईश्वर की कृपा और सरकार के प्रयास से वतन में परिवार के बीच सही सलामत पहुंचा हूं। राजेश बलिया में ग्राम पंचायत जानपुर मुड़ियारी के छितरौली में रहते हैं। वह 23 अगस्त को सुरक्षित भारत लौटे, उनकी वापसी से माता माया पांडेय, पत्नी ममता पांडेय, बेटा अनुराग व नीलेश की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago