बलिया : 5 सालों में घटी इन नेताओं की संपत्ति, कार में घूमने वाले नेता प्रतिपक्ष के पास कोई वाहन नहीं

बलिया।  सत्त्ता में रहते हुए कुछ नेताओं की संपत्ति का विकास हुआ तो कुछ की संपत्ति में गिरावट आई है। फेफना से संग्राम सिंह, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की संपत्ति पिछले पांच सालों में घट गई है। यहां तक कि कार वाले इन नेताओं के पास स्कूटी जैसे वाहन ही बचे हैं।सबसे पहले बात करते हैं संग्राम सिंह की, फेफना सीट से सपा के प्रत्याशी हैं। इनके पास 2017 में ज्यादा चल संपत्ति थी जो 2022 में घट गई है। लेकिन अचल संपत्ति में इजाफा हुआ है। संग्राम सिंह की पत्नी की अचल संपत्ति भी बढ़ी है। पहले इनके पास वाहन के नाम पर इनोवा, अमेज कर के साथ ट्रक भी था लेकिन अब सिर्फ स्कूटी बची हैं।

नामांकन के दौरान दी जाने वाली जानकारी में उन्होंने 2020-21 में वार्षिक आय चार लाख और पत्नी की साढ़े चार लाख दिखाई है। संग्राम सिंह बीएससी-बीएड पास है। उनकी चल संपत्ति 18.02 लाख की और अचल संपत्ति 2.75 करोड़ की दिखाई है। इनके पास स्कूटी, सोने अंगूठी और रिवाल्वर भी है। 24.46 लाख का ऋण है। वर्ष 17 में हुए चुनाव में चल संपत्ति 46.70 लाख और अचल संपत्ति 1.21 करोड़ दिखाई गई थी। उनकी पत्नी के पास अमेज कार है। चल संपत्ति 20.11 लाख तथा अचल संपत्ति 50 लाख से पास है। पत्नी के पास अमेज कार, 200 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है। 7.64 लाख का ऋण है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की संपत्ति में भी गिरावट देखी गई। वार्षिक आय 8.43 लाख दिखाई है। वर्ष 2016-17 में इसे 10 लाख दिखाया गया था। बीए एलएलबी की शिक्षा प्राप्त नेता प्रतिपक्ष ने अपनी चल संपत्ति 39.387 लाख दिखाई है। वर्ष 2017 के विस चुनाव में ये 53.29 लाख थी। इसके साथ ही उनके पास 76.48 लाख की चल संपित्त है जो वर्ष 2017 में एक करोड़ से ज्यादा थी। लगभग पांच लाख की संपत्ति उनके एक आश्रित के पास भी दिखाई गई है। उनके ऊपर एक एफआईआर भी दर्ज है। इसके अलावा पहले उनके पास चलने के लिए अपनी एंबेसडर कार होती थी। अब उनके पास अपने नाम से कोई वाहन नहीं है।

वहीं रसड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बब्बन राजभर के पास 7.09 लाख की चल संपत्ति हैं। अपने पास चलने के लिए स्कार्पियो है। पत्नी के पास साढ़े 10 लाख की चल संपत्ति है। इसके पास बोलेरो है। इनके पास एक रायफल, एक रिवाल्वर और एक शार्ट गन है। इनके पास 29.55 लाख और पत्नी के पास 39.49 लाख की अचल संपत्ति है। एक एफआईआर इनके खिलाफ दर्ज है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago