बलिया में मतदान के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी बीच उच्च प्राथमिक विद्यालय उरैनी नगरा में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरुकता पाठशाला का आयोजन हुआ।
इस पाठशाना में मतदान के बारे में पूरी जानकारी दी गई। महिलाओं ने मतदान से संबंधित विचार भी रखे और कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने का प्रयास करेंगे। इस पाठशाना में उरैनी ग्राम सभा के कई व्यक्तियों ने भी भाग लिया।
साथ ही सांसद खेल स्पर्धा में आए 18 वर्ष से अधिक प्रतिभागियों को काम्पोजिट विद्यालय चितबड़ागांव के मैदान में मतदाता शपथ दिलाई गई। उन्होंने संकल्प लिया कि वे बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष होकर मतदान करेंगे। टोला शिवन राय मुरली छपरा प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
वहीं अमृतपाली प्राथमिक विद्यालय में छात्रानों ने मतदान के लिए अनोखे तरीके से जागरुक किया। इस दौरान छात्रों ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। उनके इस प्रयास की सभी ने प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें संकल्प दिलाया कि वे अपने आस-पड़ोस और परिवार के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करते रहें।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…