Categories: बलिया

बलिया में सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी को दी करारी शिकस्त

बलिया में लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पांडेय ने भाजपा को बुरी शिकस्त दी है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर लगभग 90 हजार वोटों से हार गए हैं। इस बड़ी जीत के बाद सपा में खुशी का माहौल है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में सनातन को लगभग 15 हजार वोटों से पराजित होना पड़ा था।

आज सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट के साथ मतगणना शुरू हुई थी। हालांकि, पहले रुझान काफी देर से प्राप्त हुआ था, लेकिन मतगणना के शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाए रखी। राउंड दर राउंड सपा प्रत्याशी की बढ़त लंबी होती गई। हालांकि, बीच में कुछ राउंड के दौरान सपा प्रत्याशी की बढ़त कम हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने हजारों वोटों से बढ़त बना ली।

बलिया के बैरिया, फेफना और गाजीपुर के जहूराबाद और मोहम्मदाबाद विधानसभा में सपा को जनता का भरपूर समर्थन मिला। भाजपा ने बलिया लोकसभा पर जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगाया, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे को टिकट दिया गया, लेकिन सपा की लहर के सामने भाजपा टिक नही पाई। यही वजह रही है कि बैरिया और फेफना विधानसभा में पार्टी को भितरघात का भी खामियाजा उठाना पड़ा।

इसके अलावा आपसी नेताओं की खींचतान से भी भाजपा को काफी नुकसान पहुंचा था। पिछले आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो वर्ष 2014 में भाजपा के भरत सिंह ने 359,758 मत पाकर सपा के नीरज शेखर को 139,434 मतों से हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने 469,114 मत पाकर सपा के सनातन पांडेय को 15,519 मतों से हराया था।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago