बलियाः राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश में डग्गामार वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि सड़क पर अंधाधुध गति से फर्राटे मार दौड़ रहे वाहनों को हटाया जा सके।
इसी को लेकर बलिया एआरएम उमाकांत मिश्र के नेतृत्व में यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह अभियान चलाकर अवैध गाड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान वाहन चालकों के पास महत्वपूर्ण दस्तावेज तक नहीं मिले।
चेकिंग के दौरान वाहन का चालन दिव्यांग मिला तो उसे वाहन न चलाने की हिदायत दी। एआरएम उमाकांत मिश्र का कहना है कि रोडवेज डिपो से एक किलोमीटर दूर ही कोई प्राइवेट वाहन स्टैंड होना चाहिए, लेकिन यहां डिपो के इर्द-गिर्द ही प्राइवेट वाहन जमे रहते है। इससे रोडवेज को बड़ी आर्थिक क्षति हो रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जायेगा।
एआरएम उमाकांत मिश्र व यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम की संयुक्त टीम द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से निजी वाहन चालकों व स्वामियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…