Categories: बलिया

बलिया में अब कोटेदारों के यहां भी मिलेगा गैस कनेक्शन

बलिया में गैस एजेंसी के साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदारों के यहां गैस कनेक्शन भी होगा। कोटेदारों के यहां दो किलो और पांच किलो गैस सिलेंडर का कनेक्शन व रिफिल होगा।

जिला पूर्ति विभाग ने योजना के तहत छोटू व मुन्ना सिलेंडर बेचने व रिफिल करने के लिए 57 गैस एजेंसियों और 350 कोटेदारों संग कम्पनी ने अनुबन्ध किया है। कोटेदार एक परिचय पत्र के आधार पर नया कनेक्शन दे सकेंगे। कोटेदार को प्रति कनेक्शन 45 रुपए की आमदनी भी होगी गैस सिलेंडर की आपूर्ति इंडियन, एचपी और भारत गैस कम्पनी करेंगी।

छोटू सिलेंडर 2 किलोग्राम का नया कनेक्शन 964 रुपए और रिफिल 256 रुपए में होगा। मुन्ना पांच किलो का सिलेंडर का नया कनेक्शन 1665 में और रिफिल के लिए 565 रुपए लगेगा। इसी के तहत पहला मुन्ना सिलेंडर जापलिंगंज निवासी एक ठेला पर नाश्ता बेचने वाले शंकर प्रसाद को सौंपा गया। इसके अलावा लहरी ब्लॉक के बहादुरपुर के कोटेदार अनिल कुमार तिवारी को सिलेंडर बेचने का पत्र इंस्पेक्टर ने दिया।

जिला पूर्ति अधिकरी रामजतन यादव ने बताया कि योजना को धरातल पर लागू करने के लिए विभाग प्रयासरत है। इस नई सुविधा से लोगों को लाभ मिलेगा और कंपनियों की मनमानी और अवैध रिफिलिंग करने वालों पर भी शिकंजा कसेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago