बलिया में ट्रक ने दो महिलाओं को रौंद दिया। इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
घटना सहतवार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां सहतवार चांदपुर मार्ग पर खोरौली गांव के समीप बृहस्पतिवार की शाम भगवती देवी (55) अपनी बहू नीलम चौहान (24) के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रही थीं कि एक ट्रक की चपेट में आ गईं तथा दोनों की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई।
घटना के समय दोनों सहतवार कस्बे से खरीदारी कर अपने गांव लौट रही थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…