Categories: बलिया

बलिया में 4 बच्चों की मां पड़ोसी के साथ हुई फरार, पति ने दर्ज कराई शिकायत

बलिया के बांसडीह में 4 बच्चों की मां एक पड़ोसी युवक के साथ बच्चों को लेकर फरार हो गई। महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। महिला का पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश में नौकरी कर रहा था। पत्नी के नाम खाते नही रहने से उसने बगल के ही युवक पर 5 हजार रुपए की धनराशि फोन पे के माध्यम से उक्त युवक पर भेज दिया।

युवक ने उस महिला से पैसा देने के बहाने बातचीत शुरू की। पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक के परिजनों पर दबाव बनाने लगी। पुलिस का दबाव देख बुधवार को युवक महिला को लेकर थाने पहुंच गया। परिजनों के लाख समझाने के बाद दोनों ने साथ रहने की जिद पर अड गए। इसे लेकर घंटों पंचायत चलती रही।

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह घर से लाखों के गहने व नगदी लेकर भागी है। मामले में काफी देर की पंचायत के बाद एसएसआई रंजीत विश्वकर्मा ने इसकी सूचना सीओ बांसडीह प्रभात कुमार को जानकारी दी। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। प्रकरण को लेकर देर तक हलचल मची रही।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago