बलिया में नवरात्रि अभियान के आठवें दिन गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल ने बड़ी करवाई करते हुए ढ़ाई किलो मूंगफली के दाना व तीन किलो पैक नमकीन को नष्ट कराया। तथा 115 पैकेट राजदना के लड्डू को जब्त किया। खराब हो चुकी इन खाद्य सामग्रियों को सम्बंधित दुकानों पर बिक्री के लिये रखा गया था।
सचल दल ने रसड़ा, सिकन्दरपुर व बैरिया तहसीलो में छापेमारी की और काजू, सिंघाड़ा का आटा, किशमिश, साबुनदाना, रिफाइन वेजिटेबल आयल व मिश्री के 6 नमूने लिये गये। सचल दल ने जीराबस्ती से खाद्य पदार्थ के एक दुकान पर छापेमारी के दौरान ढाई किलो मूंगफली के दाना व पैकेट नमकीन को खराब पाया और 115 पैकेट राजदना के लड्डू को संदिग्ध पाया। सचल दल ने कार्रवाई करते हुए खराब खाद्य पदार्थ केंदोनो सामग्रियों को अपने समक्ष नष्ट कराया और 115 पैकेट राजदना के लड्डू को जब्त कर लिया।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव, अनिल कुमार व धर्मराज शुक्ल रहे।
सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया आमजन की सेहत सर्वोपरि है। सचल दल की कोशिश है कि किसी भी कीमत पर खराब पाए जाने पर खाद्य सामग्रियों की बिक्री नही होंने दी जायेगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…