बलियाः गंगा नदी का जलस्तर तो कम हो गया है लेकिन नदी की तेज लहरों से कटान जारी है। मंगलवार को नौंरगा गांव की तीसरी पुलिया भी नदी की धारा में समा गई। ऐसे में ग्रामीण खौफजदा हैं। जिला प्रशासन मौन है। ग्रामीणों को किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पा रही है।
जिससे वह परेशान हो रहे हैं। प्रशासनिक अमले की कार्यशैली से परेशान हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की लहरें कृषि योग्य भूमि को काट रहीं हैं। नदी की लहरों के तांडव के बीच खेतों की मिट्टी कट-कट कर नदी में गिरने का सिलसिला जारी है। नदी की लहरें चक्की नौरंगा (भगवानपुर) की ओर तेजी से बढ़ रही है।
पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर का कहना है कि कटान से पूरा गांव दहशत में हैं, प्रधानमंत्री सड़क पर बनी तीसरी पुलिया के बह जाने से खतरा और बी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी उनके फोन तक नहीं उठा रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…