बिहार में मॉबलिंचिंग, चोरी के शक में बलिया के युवक की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के सारण में मॉब लिंचिग की घटना सामने आई है। जहां चोरी के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक बलिया का रहने वाला था। ग्रामीणों का कहना है कि वह विक्षिप्त था। कई दिनों से भटक रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि युवक चोरी करने आया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार रात तीन-चार युवक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। उनकी हरकत देख लोग जमा हो गए। लोगों को अपनी ओर आता देख युवक भागने लगे। तभी ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने युवकों को खदेड़ना शुरु कर दिया। इसी बीच अंधेरे में तीन युवक भाग निकले लेकिन एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई की।

इस दौरान खुद को यूपी के बलिया का बता रहा था। युवक बार बार हाथ जोड़कर लोगों से रहम की भीख मांगता रहा लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने एक न सुनी। युवक की इतना पीटा कि उसकी सांसे उखड़ने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां युवकी की मौत हो गई।

लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं की वजह से आम आदमी काफी परेशान हैं। इसी वजह से संदिग्ध युवक दिखने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा लेकिन लोगों की इस हिंसा का विरोध भी किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago