बलिया में BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन ने ओवैसी और अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया

बलिया। उत्तरप्रदेश में साल 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मी अभी बढ़ गई है। एआईएमआईएम विधानसभा चुनाव में अपने 100 उम्मीदवार उतारने वाली है। ऐसे में अब बीजेपी नेताओं के निशाने पर असदुद्दीन ओवैसी भी हैं। और ओवैसी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तरप्रदेश प्रभारी राधा मोहन ने भी असदुद्दीन ओवैसी सांप्रदायिक नेता बताया। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथ लिया।

राधा मोहन सिंह ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को सांप्रदायिक नेता करार देते हुए बुधवार को कहा कि मुसलमानों को एकजुट करने की उनकी कोशिश से बाकी आबादी में भी ध्रुवीकरण बढ़ेगा। सिंह ने बलिया के तुर्तीपार में उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दाखिल होने की योजना के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि इस पार्टी के नेता असदुद्दीन ओवैसी सांप्रदायिक नेता हैं। राधा मोहन यहीं नहीं रुके।

उन्होंने मुसलमानों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ओवैसी 19 फीसदी आबादी को एकजुट करना चाहते हैं। ओवैसी के इन प्रयासों से शेष आबादी में भी एकजुटता का माहौल बनेगा और ध्रुवीकरण बढ़ेगा। सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश को अब कोई भी गंभीरता से नहीं लेता।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव सरकार को उत्तर प्रदेश के लोग भोग चुके हैं। बिहार में लालू प्रसाद यादव और उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सरकार की कहानी लोग आज भी सुनते हैं तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लोग फिर उस दुनिया की तरफ नहीं जाना चाहते।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago