Categories: बलिया

बलिया में खेत में सो रहे युवक की पीट पीट कर हत्या, इलाके में मचा कोहराम

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र में खेत में सो रहे युवक की पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) निवासी 34 वर्षीय कमलेश बिंद गुरूवार रात खेत में सो रहा था। उसके चचेरे भाई का तिलक था, जहां रात वह भोजन करने के बाद खेत में स्थित अपने मड़हे में सोने के लिए चला गया। इसी बीच बदमाश रात में वहां पहुंचे और कमलेश की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। यही नहीं, बदमाशों ने मृतक के नाक और मुंह में मिट्टी भर दी और वहां से फरार हो गए।

सुबह शौच करने जा रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित दोकटी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। एसपी ने घटना स्थल का मौका मुयायना किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाई है। बड़ा भाई टुनटुन गुजरात में नौकरी करता है। कमलेश दुबई में नौकरी करता था। 8 महीने पहले पिता की मौत के बाद उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए दुबई से आया था, तब से दुबई नहीं गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने भाई के पास गुजरात नौकरी करने के लिए चला गया। एक पखवाड़ा पूर्व ही गुजरात से लौटा था। मृतक कमलेश की शादी रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर में हुई है। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे है। हत्या के बाद मृतक की पत्नी और मां का रो रो कर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago