Categories: बलिया

बलिया में आंधी-तूफान में गिरी बिजली ने ली युवक की जान, गांव में पसरा मातम

बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र स्थित टुटवारी गांव में गुरुवार की शाम अचानक बदले मौसम ने एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया उजाड़ दी। तेज हवाओं के साथ आई आंधी और बारिश के दौरान गिरी आसमानी बिजली ने खेत में काम कर रहे एक युवक की जान ले ली। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

मृतक सत्यकाम राय, उमेश राय के पुत्र थे, जो खेत में प्याज की खुदाई के दौरान मौजूद थे। मौसम बिगड़ते ही जब गांव में तीन जगह बिजली गिरी, तब सत्यकाम खेत के पास एक बगीचे में स्थित पेड़ के नीचे जाकर बारिश से बचने लगे। मजदूर तो पहले ही घर लौट गए थे, लेकिन सत्यकाम अपने प्याज की देखरेख के लिए वहीं रुक गए। दुर्भाग्यवश, उसी पेड़ पर बिजली गिर गई और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

परिवार को इस अनहोनी का अंदेशा तक नहीं था। रात का भोजन डेरे पर रखकर परिजन यही सोचते रहे कि सत्यकाम खेत में व्यस्त होंगे। अगले दिन सुबह एक ग्रामीण जब शौच के लिए निकला, तो उसने सत्यकाम का शव पेड़ के नीचे देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी।

जैसे ही खबर गांव में फैली, कोहराम मच गया। सत्यकाम की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों की आंखें नम हैं और हर कोई इस अकाल मृत्यु से स्तब्ध है। चार साल पहले शादी हुई थी और उनका एक तीन साल का बेटा भी है, जो अब पिता की छाया से वंचित हो गया है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव में अब भी शोक की लहर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago