बलिया में सनसनीखेज घटनाक्रम, बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट

बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सरया गांव में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ही इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सरया गांव निवासी राजेश कुमार (42) पुत्र चंद्रदीप मल्लाह शनिवार की देर शाम अपने घर पर थे। इसी बीच, आधा दर्जन से अधिक लोग पहुंचे और राजेश पर हमला बोल दिये। खून से लथपथ राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गयी। राजेश की हत्या क्यों हुई ? पुलिस जांच में जुटी है।

इलाके में चर्चा है कि, राजेश की चचेरी बहन की शादी तीन दिन पहले हुई थी। शादी समारोह के दौरान ही डुमरी के कुछ लोगों से राजेश से विवाद हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी विवाद के चलते आपसी रंजिश में राजेश की हत्या कर दी गई हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, इसके बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago