छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। बलिया के दादर में आज होने वाले छात्रसंघ चुनाव के नामांकन को स्थगित कर दिया गया है। यानि कि आज नामांकन नहीं भरे जाएंगे। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नामांकन प्रकिया रोकी गई है।
बता दें कि बलिया के श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर में सोमवार यानि आज छात्रसंघ चुनाव के नामांकन होने थे। जिसे रोक दिया गया है। वहीं जिले के अन्य महाविद्यालयों में सोमवार को नामांकन की प्रकिया की जाएगी। इसकी तिथि को लेकर दो दिन पहले ही जिला प्रशासन के साथ बैठक कर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया था।
दादर कॉलेज में नामांकन प्रकिया स्थगित करने को लेकर कहा जा रहा है कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में असमर्थता जताते हुए चुनाव प्रक्रिया को कुछ दिन आगे बढ़ने की अपील की। जिसे संज्ञान में लेते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से चुनाव को टाल दिया। वहीं इस सम्बंध में चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि एक-दो दिन में नई तिथि घोषित कर दी जाएगी। भाजपा की यात्रा सोमवार को सिकन्दरपुर क्षेत्र में रहेगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…