Categories: बलिया

बड़ी ख़बरः भाजपा के फायरब्रांड नेता राम इकबाल सिंह सपा में शामिल

बलिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा से पूर्व विधायक और फायरब्रांड नेता रहे रामइकबाल सिंह सपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि राम इकबाल सिंह भाजपा से विधायक रह चुके हैं। वह भाजपा से कई सालों से जुड़े हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से राम इकबाल सिंह के पार्टी विरोधी बयान भी सामने आए थे। उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड को लेकर भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को प्रमुख साजिशकर्ता बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी बर्खास्त करने की मांग की थी। इसके अलावा कोरोनाकाल में अव्यवस्थाओं को लेकर भी वह अपनी ही सरकार को घेर चुके थे।

अब उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ सपा का दामन थाम लिया है। दिग्गज नेता के सपा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं सपा के लिए भी यह अच्छे संकेत हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago