Categories: बलिया

बलिया में 6 लाख की अवैध शराब बरामद, पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

बलिया के बकुलहा के पास देर रात कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने 6 लाख रुपये मूल्य की 882 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

शराब तस्करों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस व आबकारी विभाग की रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बकुलहा में अवस्थित अंग्रेजी शराब के गोदाम को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कम्प मच गया है। मुखबिर की सूचना पर बकुलहा में रविवार की रात बैरिया पुलिस ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर शराब तस्करों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, किंतु एक तस्कर ही हाथ लगा।

शेष  पांच तस्कर अपनी अपनी शराब लदी मोटरसाइकिल छोड़कर अन्धेरा व झाड़ी का फायदा उठा कर फरार हो गये। कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस प्रकरण में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। गोदाम मालिक प्रमिला सिंह, सेल्समैन पंकज कुमार व ऋषि गोड़, शराब तस्करी के आरोपी राहुल कुमार पासवान के अलावा पांच अन्य लोगों को भी शराब तस्करी का आरोपी बनाया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago