बलिया में अवैध तरीके से रेलवे का ई-टिकट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

बलिया में अवैध ई-टिकट बनाने वालों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों का चालान भी कर दिया गया है। आरोपियों पर फर्जी और गलत नाम पते से आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी बनाकर प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का उपयोग कर ई-टिकट बनाकर बनाने का आरोप है। आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार सिंह और निरीक्षक सीआईबी (वाराणसी) अभय कुमार राय ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। उन्होंने दो ठिकानों पर छापा मारा और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी और गलत नाम पते से आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी बनाकर प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का उपयोग कर ई-टिकट बनाने थे।

और अवैध कारोबार करते थे। संयुक्त टीम ने सबसे पहले सूर्यपुरा बलिया स्थित साइबर कैफे व सहज जन सेवा केंद्र पर छापामारी कर दुकान के संचालक रमेश कुमार चौहान निवासी देवापुर थाना मनियर को गिरफ्तार किया। वहीं आईआरसीटीसी की पर्सनल आईडी पर बनाए गए सात ई-टिकट जिसकी कीमत 8107 रुपये है, और एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और दो मोबाइल तथा 20,320 रुपये नगदी बरामद की। इसके बाद लट्ठुडीह जनपद गाजीपुर स्थित बिरजू सॉफ्टवेयर सोलुशन नामक दुकान के संचालक बिरजू चौहान निवासी चंद्रवार दुगौली थाना नगरा जिला बलिया एवं

उसके सहयोगी अमित चौहान निवासी सूर्यपुरा रामपुर थाना मनियर, जिला बलिया को 16 फर्जी पर्सनल आईडी (डेटा सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार) तथा उस पर बनाये गए।  कुल 7 सामान्य और तत्काल ई-टिकट जिसकी कीमत 14,258 रुपये हैं इन्हें अवैध रूप से बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक लैपटॉप व दो मोबाइल जब्त किया। आरपीएफ प्रभारी एके सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा फर्जी नाम पते से आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी बनाकर उससे ई-टिकट बनाया जाता था।

ग्राहकों से 500 से 1000 रुपये प्रति टिकट लाभ लेकर बेचा जाता है। उनके द्वारा रेलवे के तत्काल व सामान्य ई-टिकट के लिए प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर रेड मिर्ची व रेडबुल का पहले तथा वर्तमान में डेल्टा का इस्तेमाल करके बनाया जाना स्वीकार किया। अभियुक्तगण आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट भी हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago