Categories: बलिया

बलिया में नदियों के उफान ने तटवासी की बढ़ाई बेचैनी बढाई

बलिया। घाघरा नदी का उफान लगातार जारी है। घाघरा नदी की लहरें आस पास के इलाकों में तबाही मचाने को लेकर उतावली हो रही है। हालांकि शुक्रवार के सापेक्ष शनिवार को वृद्धि की दर काफी कम रही लेकिन अभी भी धीमी गति से बढ़ाव जारी है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखकर तहसील क्षेत्र के आस पास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। कई क्षेत्रों में धीरे धीरे जलभराव शुरू हो गया है। जिसके कारण ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

नदी किनारे बसे गांवो के रास्तों पर पानी चढऩे लगा है। उधर जल स्तर बढऩे से कटान भी शुरू हो गया है।  इससे लोंगों की समस्या और बढ़ गयी है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को घाघरा का जलस्तर 64.39 मीटर दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को यह 64.33 मीटर था। पिछले 24 घण्टे में जलस्तर में छह सेमी की वृद्धि देखी गयी है। हालांकि बढ़ाव की दर कम होने से तटवर्तियों ने राहत की सांस ली है।  नदी का पानी खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर है।

कटान की भेंट चढ़ा सच्चिदानंद का आशियाना– सिकंदरपुर में घाघरा का जलस्तर बढऩे से घाघरा के किनारे अपना आशियाना बनाकर रह रहे सच्चिदानंद चौधरी का डेरा कटान की भेंट चढ़ चुका है। जबकि अभी भी तेज गति से कटान जारी है। जिसके कारण आस पास बसे हरख चौधरी, बली चौधरी, अजय , संजय, जोगिंदर, बीरबल, शुकदेव, बिहारी, जयप्रकाश सहित एक दर्जन लोंगों के डेरा पर खतरा बढ़ गया है। उधर कटार बनी घाघरा की लहरें लगातार खरीद के किसानों की कृषि योग्य भूमि को अपनी जद में ले रही है।

यही नहीं पुरुषोत्तम पट्टी, निपनिया में भी कटान शुरू हो गया है। किसान पन्ना लाल ने बताया कि अब तक दो दर्जन से अधिक किसानों का करीब 30 एकड़ भूमि नदी में समाहित हो चुकी है। जबकि कटान लगातार जारी है। वही सैकड़ो एकड़ भूमि जलमग्न हो चुकी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago