Categories: बलिया

बलिया में अवैध खनन: प्रशासन के आने की खबर लगते ही समतल कराया बालू का ढेर

बलिया के कुछ घाटी क्षेत्रों में अवैध खनन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने जांच तो मौके से लाखों रुपए का लाल बालू डंप मिला। मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने खनन विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि शुक्रवार को प्रभारी उप जिलाधिकारी राहुल यादव व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने गंगा तट, शिवपुर घाट व सती घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लाखों का बालू मिला। अधिकारियों ने बताया कि बिहार से तस्करी कर लाल बालू जयप्रकाश नगर से लेकर सतीघाट तक डंप करने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर हम जांच करने पहुंचे थे।

इस दौरान जितनी सूचना थी, उससे कहीं ज्यादा बालू डंप मिला। उपजिलाधिकारी ने तुरंत ही खनन विभाग को सूचना दी और खनन विभाग के अलावा राजस्व, बैरिया और दोकटी पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। वहीं अधिकारियों के आने की सूचना पहले ही दोकटी पुलिस को मिल गई थी।

जिसके बाद आनन फानन में माफियाओं को निर्देशित करने पुलिस शिवपुर घाट पहुंची और डंप अवैध बालू को जेसीबी से समतल कराया जाने लगा। इसी बीच जैसे ही सूचना मिली कि प्रशासन की टीम सतीघाट पर आ गई है। तो जेसीबी को वहां से हटाया गया।

इधर बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर में लाल बालू लेकर जा रहे ओवरलोड पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों और दो ट्रकों को पुलिस ने सीज कर दिया है।  चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि लाल बालू ले जा रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों और दो ट्रकों को पुलिस ने ओवरलोड में सीज किया है। इसकी रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जाएगी।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago