सुखपुरा(बलिया): थाना क्षेत्र के बरवां नहर पुलिया के समीप सुखपुरा पुलिस ने सोमवार की रात लगभग डेढ़ लाख रुपए की पिक अप पर लदी 28 पेटी शराब बरामद किया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात के 2:30 बजे घेराबंदी कर बरवां नहर पुलिया पर एक पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।पीकअप की जांच करने पर उसमे 28 पेटी शराब मिली।इस बीच मौका पाकर शराब तस्कर,चालक व खलासी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार 28 पेटी में कुल 1344 शीशी अंग्रेजी शराब पटियाला निर्मित मिली। जिसकी बाजार में कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये है। शराब की बरामदगी में एसआई राघव राम यादव, मधुसूदन चौरसिया, अरूण कुमार त्रिपाठी,फुलचन यादव,धर्मेंद्र यादव शामिल रहे
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…