चलने लायक नहीं तो क्यों न सड़क पर किया जाए खेती और मछली पालन

बैरिया . अनशन, आंदोलन और आत्म-दाह जैसे प्रयास करने के बाद जब  क्षतिग्रस्त एनएच-31  पर किसी की नजरें इनायत नहीं हुई तो रविवार को युवाओं ने सड़क पर धान की फसल रोपाई कर विरोध दर्ज कराया. कहा जब सड़क चलने लायक नहीं तो इस पर खेती और मछली पालन करने से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा.
प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य व युवा सपा नेता ओमप्रकाश उर्फ लालू यादव के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के नवकटोला गाँव के पास सड़क पर बने बृहद गड्ढे में धान की रोपाई कर अपना विरोध जताया.इस अवसर पर लालू यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य दोनों में भाजपा की सरकार है और सरकार ने गड्ढे मुक्त सड़क की घोषणा भी किया है.आज छः वर्षो से एनएच-31 की हालत इतनी जर्जर हो गई है कि दर्जनों से अधिक लोग अपनी जान गवां बैठे है और सैकड़ों लोगों का हाथ-पैर टूटने के कारण विकलांग का जीवन यापन करना पड़ रहा है.इस सड़क को लेकर दर्जनों बार क्षेत्रीय युवाओं द्वारा अनशन, आंदोलन तथा आत्म-दाह जैसे प्रयास किया गया परन्तु प्रसाशन अथवा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ आश्वास पर आश्वासन दिया जाता है.अभी तो लाँक डाउन है अन्यथा लग्न के मुहूर्त में इस क्षतिग्रस्त सड़क के चलते दो-दो दिन तक लोगों को जाम झेलना पड़ता है.श्री यादव ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने घर,कार्यालय अथवा कोल्डस्टोर की सड़कें बनाने में लगे है उन्हें जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है.उन्होंने कहा कि बेलहरी से लेकर मांझी तक लगभग 25 किलोमीटर की सड़क सिर्फ क्षतिग्रस्त ही नहीं यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है.
इस अवसर पर विवेक तिवारी,सुधीर यादव,बीरबल यादव,संदीप त्यागी,भूपेंद्र’गोलू’,अरविंद यादव,सागर यादव,संदीप तिवारी,विशाल यादव,गोलू’राज’ दीपू यादव,रमाकांत यादव तथा रवि ‘रफ्तार’ आदि युवाओं ने कहा कि सड़क पर अभी धान की रोपाई हुई है मगर एनएच सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे बने है कि बरसात के दिनों में मछली पालन भी किया जा सकता है.
बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago