बंद पड़े नलकूप नहीं हुए चालु तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें विभाग के कर्मचारी, बलिया सांसद ने दिया अल्टीमेटम!

बैरिया डेस्क : सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने नलकूप विभाग व विद्युत विभाग की संयुक्त बैठक में अधिकारियों का पेंच कसा। कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी  राजकीय नलकूप ठीक करना होगा। अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।

बुधवार को बैरिया तहसील के सभागार में नलकूप विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में सांसद ने खराब पड़े राजकीय नलकूपों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की और उसे ठीक कराने की जिम्मेदारी दोनों विभाग के अधिकारियों को दी।

नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भारती ने बताया कि बैरिया तहसील क्षेत्र के कुल 64 में से 16 राजकीय नलकूप काफी दिनों से खराब पड़े हैं। इसमें 14 बिजली के कारण और दो यांत्रिकी कारणों से बंद पड़े हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार गौतम से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस बाबत पूछा तो उनके पास इसका जवाब नहीं था।

सांसद ने एक सप्ताह के भीतर बिजली के कारण बंद पड़े नलकूपों को बिजली ठीक करा कर चालू करा देने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता ने सांसद को भरोसा दिया कि एक सप्ताह में बंद पड़े सभीनलकूपों को चालू करा दिया जाएगा। वही, यांत्रिकी कारण से खराब दोनों नलकूपों को एक सप्ताह के  भीतर ठीक कराने का निर्देश नलकूप विभाग  के अधिशासी अभियंता को दिया।

अभी समझा रहा हूं, बाद में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा
सांसद ने कहा कि क्षेत्र की 90 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है। ऐसे में सिंचाई के बिना किसानों की फसल सूख जाए तो यह अक्षम अपराध है। क्योंकि इन्हीं किसानों की बदौलत आप लोगों को वेतन मिलता है।

जनता का प्रतिनिधि होने के नाते इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करूंगा कि किसानों की मेहनत पर अधिकारियों की लापरवाही से पानी फिर जाए। अभी समझा रहा हूं। अगर संबंधित वि•ााग के अधिकारी व कर्मचारी नहीं समझेंगे तो उन्हें समझाना मुझे आता है।

सांसद ने एसडीएम प्रशांत कुमार नायक से कहा कि आप उनके कार्यों की मनिटरिंग करेंगे और प्रतिदिन यह लोग प्रगति रिपोर्ट से आपको अवगत कराएंगे। वही, सप्ताह में एक दिन दोनों विभाग के अधिकारी समन्वय बैठक भी करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago