सपा की सरकार बनी तो खरवार समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार आपके घर तक पहुंचाएगा

बलिया डेस्क : आज रविवार को  खरवार जन जाति अधिकार मंच की एक सभा सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय जी के आवास पर आयोजित हुई. सभा की अध्यक्षता खरवार समाज के वरिष्ठ नेता हृदय मोहन खरवार जी आर संचालक कमलेश खरवार ने किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद बने समाज के हर आदमी को सम्मान और अधिकार मिलेगा. उन्होंने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को खरवार समाज के दुश्मन बताया. उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार होती है तो हम लोगों को जाति प्रमाण पत्र के लिए भटकना नहीं पड़ता.

उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा की सरकार आती है तो खरवार समाज को जाति प्रमाण पत्र से वंचित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अख्तियार किए जाते हैं. मुख्य अतिथि नारद राय ने अपने आवास पर आए सैकड़ों खरवार समाज के लोगों का स्वागत किया और कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी और मैं स्वयं जब कभी भी खरवार समाज जब ढूंढा है. मैं खड़ा रहा हूं और जब भी जरूरत पड़ेगी तो खड़ा रहने का काम करूंगा.

उन्होंने कहा की आपने जो मांग पत्र हमारे नेता माननीय अखिलेश यादव जी को मेरे माध्यम से भेजने के लिए दिया है उसे सम्मान के साथ अपने नेता माननीय अखिलेश यादव जी जी तक पहुंचऊंगा और आप जैसा चाहते हैं वैसा करेगे. यह भरोसा देना चाहता हूं वैसे माननीय अखिलेश यादव जी ने ऐलान कर दिया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो आप लोगों का जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार आपके घर तक पहुंचाएगा .

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago