बिना मास्क घूमने वालों की ख़ैर नहीं, दर्ज होगी FIR, जाना पड़ सकता है जेल- एसडीएम बेल्थरारोड

बिल्थरारोड डेस्क : बलिया में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज़िला प्रशासन सख़्त हो गया है। ज़िला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि अब कोरोना को लेकर लागू किए गए सरकारी नियमों का पालन ना करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अशोक चौधरी ने बलिया खबर से बात करते हुए कहा कि बेल्थरारोड के कोरोना प्रभावित इलाक़े में अगर कोई भी शख़्स बिना मास्क के नज़र आया तो उसके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की जाएगी। ऐसे में नियमों का उल्लघंन करने वाले शख्स को जेल हो सकती है या फिर उसपर जुर्माना लगाया जा सकता है।

इस दौरान एसडीएम ने नियमों का उल्लघंन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई शख्स पुलिस द्वारा रोके जाने पर भागने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ़ पुलिस बलप्रयोग भी कर सकती है। एसडीएम द्वारा ये निर्देश बिल्थरारोड इलाक़े में कई कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आने के बाद दिए गए हैं।

चौधरी ने कहा कि बिल्थरारोड में दो किलोमीटर के इलाक़े में चारों तरफ़ कोरोना संक्रमित मरीज़ पाए गए हैं। ऐसे में कोरोना और जगह ना फैले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो कोरोना की रोकथाम के लिए इलाक़े में कई कार्यक्रम कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों का उल्लघंन कर रहे हैं।

जिसको देखते हुए ज़िला प्रशासन ने सख्ती करने का फैसला किया है। बता दें कि ज़िले में कोरोना के नए मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ज़िले में सोमवार को 10 तो मंगलवार को 8 नए मामले सामने आए थे। ज़िले में इस वक़्त कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 99 है। अभी कई संदिग्धों की रिपोर्ट अनी बाकी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago