बलिया के विद्युत विभाग का कारनामा, स्कूल परिसर में लगा दिया ट्रांसफार्मर, अब हटाने को नहीं तैयार

बलिया में विद्युत एवं शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक प्राइमरी स्कूल परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को हटाने की कई सालों से अपील की जा रही है।

लेकिन बच्चों की जान के लिए ख़तरा बन चुके इस ट्रांसफार्मर को अभी तक हटाया नहीं गया है। ये ट्रांसफार्मर थाना बांसडीह रोड के सोनवली गांव स्थित एक प्राइमरी स्कूल के परिसर में लगा है, जिसे हटाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। यहां के प्रधानाध्यापक विद्युत विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर को हटाने की कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार उनकी गुहार को अनसुना कर दिया गया। विद्युत विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी इस मामले को लेकर आंख मूंद रखी हैं।

ट्रांसफार्मर से स्कूल में पढऩे वाले बच्चों को खतरा बना हुआ है। इसके पास से बच्चों के आने-जाने से हमेशा खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में करंट की आशंका बनी रहती है। जिसे लेकर शिक्षक चिंतित है। बताया जा रहा है कि 2011 में स्कूल के एक बच्चे को इस ट्रांसफार्मर से करेंट लग चुका है। जिसके बाद से ही ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की जा रही है। 2011 में ही स्कूल के प्रधानाध्यापक ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर को परिसर से हटाने की गुहार लगाई थी।

इस गुहार पर विद्युत विभाग के अधिकारी स्कूल परिसर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को हटाने का पूरा ख़र्च बता कर चले गए। जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग से खर्च की आपूर्ति की अपील की थी। लेकिन शिक्षा विभाग ने महज़ आश्वासन देकर मामले को टाल दिया। अब एक बार फिर से बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रांसफार्मर को हटाए जाने की मांग ने ज़ोर पकड़ा है। समाजसेवी रोहित वर्मा ने ट्विटर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से ट्रांसफार्मर को हटवाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में ही ऊर्जा मंत्री को बताया है कि इससे कई बार बच्चों को करेंट लगा चुका है। लेकिन उनके इस ट्वीट का मंत्री जी की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। रोहित वर्मा ट्रांसफार्मर को हटवाने की कोशिश सिर्फ ट्विटर पर ही नहीं बल्कि ज़मीन पर भी कर रहे हैं। इसके लिए वो विद्युत विभाग से लेकर शिक्षा विभाग के दफ़्तर तक के चक्कर काट रहे हैं।

लेकिन उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद ट्रांसफार्मर को अभी तक हटाया नहीं गया है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। विद्युत और शिक्षा विभाग की लापरवाही को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि उन्हें बच्चों कि परवाह नहीं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago