अगर BJP सांसद मेरे साथ होते तो ब्लॉक प्रमुख का टिकट मुझे मिलता, आरोपों पर बोले आलोक सिंह

बलिया। जिले में ब्लॉक चुनाव खत्म होने के बाद भी बयानबाजी का दौर जारी है। जहां सीयर ब्लॉक से चुनाव हारने के बाद भाजपा उम्मीदवार अपनी ही पार्टी के बड़े नेता सांसद वीरेंद्र सिंह पर आरोप लगा रही हैं। इस आरोपों पर भाजपा से बागी और सीयर से नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने जवाब दिया है। आलोक सिंह ने कहा कि इतने बड़े नेता पर आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आलोक सिंह ने कहा कि अगर देखा जाए तो बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त अपने आप में एक संगठन है। भाजपा में उनका बहुत ही ऊंचा कद है।

ऐसे में ब्लॉक स्तरीय चुनाव से ऐसे व्यक्तित्व का कोई नाता नहीं है। ऐसे व्यक्ति के ऊपर छोटे चुनाव में उनके नाम को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उछालना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे सांसद जिनका भाजपा में एक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा किसी से छुपी नहीं भाजपा के लिए वो अतुलनीय है उनका भाजपा में जो स्थान है वह हर किसी को नहीं मिल सकता है। ऐसे व्यक्ति के ऊपर और उनकी कर्तव्यनिष्ठा को लेकर उंगली उठाना भाजपा के कार्यकर्ताओं को शोभा नहीं देता है।

आलोक सिंह का कहना है कि अगर किसी से व्यक्तिगत संबंध है कोई संबंध के नाते अगर किसी की सहायता करता है तो यह कार्य पार्टी के खिलाफ नहीं होता है। अगर मैं उनका समर्थन चाहता तो आज मैं भारतीय जनता पार्टी का कैंडिडेट बन कर ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ता और संभवत मैं विकासखंड सीयर का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना जाता।लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि मैं ब्लॉक प्रमुख का चुनाव अपने बल पर लड़ना चाहता था और मैंने चुनाव लड़ा और चुनाव में हमारी नहीं क्षेत्र की जनता और सत्य की जीत हुई है।

आलोक सिंह कहते हैं कि मैं भाजपा से टिकट मांग रहा था लेकिन मुझे नहीं मिला चुंकि मैं चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुका था और चुनाव लड़ा जिसमें मुझे जीत मिली। इसके लिए उन्होंने पूरे क्षेत्र की जनता और समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा मैं सदैव जनता के हित में और क्षेत्र के विकास के लिए लड़ता रहूंगा और कार्य करता रहूंगा। विकासखंड सीयर को एक आदर्श विकासखंड बनाना मेरा लक्ष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं भाजपा का सदस्य हूं, मैं पहले भी भाजपा का सदस्य था और भाजपा के लिए मैं सदैव कार्य करता रहूंगा।

अब मैं भाजपा के लिए और सक्रिय होकर पार्टी की सेवा करूंगा और कार्य करूंगा। मेरा लक्ष्य यह होगा कि मेरे 5 साल के कार्यकाल में क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago