बलिया- पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

बता दें की मामला दोकटी थाना क्षेत्र के दलकी कस्बे का है. यहां अचानक एक घर से गोली चलने की आवाज आई. जिसके बाद आस-पास के लोग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. लोगों के अनुसार मृतका जमान पर पड़ी हुई थी.
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पति और पत्नी घर में अकेले मौजूद थे और घर के अन्य सभी सदस्य बाहर गए हुए थे. इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और राकेश ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी जय श्री को गोली मारकर हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया.
घटना की सूचना परिजनों ने फोनकर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभी परिजनों से तहरीर नहीं मिली है. परिजनों की तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.
बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago