बलिया- वोटर लिस्ट में बड़ी धांधली, सनी लियोनी के नाम जारी हुआ आईडी कार्ड

बलिया  में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।  बता दें की मतदाता सूची में मतदाताओं की फोटो के स्थान पर सनी लियोन का फोटो और किसी पर कबूतर का फोटो तो कहीं हिरण का फोटो लगा दी गई है। यही नहीं सपा सरकार में मंत्री रहे नारद राय की फोटो के स्थान पर हाथी का फोटो लग गया है।

मामला सामने आने के बाद अब अफसर अपनी गर्दन बचाने की कवायद में जुट गए हैं। जिले के जिन मतदाताओं के फोटो के साथ खिलवाड़ किया गया है, उसमें प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय भी हैं। इनकी जगह वोटर लिस्ट में हाथी का फोटो दिखाई पड़ रहा है।

तहसीलदार ने इस कार्य को करने वाले डेटा एंट्री ऑपरेटर के स्थान पर महीनों पहले स्थानांतरित डेटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोरम पूरा कर लिया है। सदर तहसील से जारी होने वाले आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों को लेकर हुई धांधली की जांच जहां शासन के निर्देश पर जांच अभी चल रही है वहीं अब मतदाता सूची में बड़ी लापरवाही का मामला भी सामने आ गया है।

गौरतलब है निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 15 जुलाई तक सूची को दुरुस्त करने का काम किया गया। नियमानुसार बीएलओ की ओर से तहसीलों में जमा की गई सूची को डेटा एंट्री ऑपरेटर की ओर से फिट करना था इसकी जांच के उपरांत तहसीलदार की ओर से संतुष्टि और एसडीएम की ओर से मंजूरी देने का प्रावधान है, यह सभी ऑनलाइन किया जाना है। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आईडी व पासवर्ड दिया गया है।

सदर तहसील में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर लापरवाही की गई है। सूची को कोई भी ऑनलाइन देख सकता है। सूची में चंद्रशेखर नगर निवासी वह पूर्व मंत्री नारद राय के फोटो की जगह हाथी का फोटो लगाया गया है। इसकी फीडिंग ऑपरेटर के लॉगिन से 15 जुलाई को की गई है और इसी दिन तहसीलदार की संस्तुति और एसडीएम ने स्वीकृति दी है। इसी तरह ऑपरेटर के लॉगिन से 23 जून को की गई फीडिंग में भी धांधली हुई है। जबकि एसडीएम की ओर से इसकी स्वीकृति भी 2 जुलाई को दे दी गई है। इसमें विवेकानंद कॉलोनी निवासी एक महिला के फोटो की जगह सनी लियोनी की तस्वीर लगाई गई है।

वहीं अंकुर सिंह के फोटो के बदले हिरन और कुमार गौरव के फोटो के स्थान पर कबूतर की तस्वीर लगाई गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 मई से 30 जून के बीच मतदाता सूची में नाम जोड़ने का प्रावधान था इस दौरान मनमाने तरीके से फीडिंग की गई और अधिकारियों ने भी इसकी जांच किए बिना आंख मूंदकर स्वीकृति दे दी। हैरानी की बात यह है कि तहसील के जिस डेटा ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है उसका तबादला आनन-फानन में सदर तहसील से बेल्थरा रोड तहसील के लिए कर दिया गया।

इस बारे में सदर तहसील के उपाजिलाधिकारी अश्वनी श्रीवास्तव का कहना है कि यह मामला उनके कार्यकाल के पहले का है और पूर्व के अधिकारियों की ओर से की गई जांच में ही डेटा ऑपरेटर पर इस तरह की गड़बड़ी करने की आशंका व्यक्त की गई है। मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस की जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago