लापरवाही: माइनर के टूटने से डूब गयी सैकड़ों एकड़ धान की फसल, माथा पीट रहे है किसान

बलिया
विकास खण्ड गड़वार के जनऊपुर गांव के सामने रतसर-सुखपुरा नहर माइनर के टूट जाने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा विभाग को देने के बावजूद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नही पहुंच सकें।

वहीं नहर विभाग की लापरवाही को लेकर किसानों में गुस्सा साफ तौर पर झलक रहा है। फसल डूबने का से ग्रामीणों में आक्रोश है।

ग्रामीणों के मुताबिक रजवाहा के टूट जाने से पानी की धारा बहने लगी। इसकी जानकारी खेत के तरफ गए किसानों को हुई तो वह बांधने का प्रयास किए लेकिन सफलता नही मिली।

धीरे-धीरे 3 मीटर से अधिक चौड़ाई में रजवाहा के टूट जाने से पानी सीधे खेतों में जाने लगा। शाम तक आस-पास के सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि अभी बीते सप्ताह ही धान की रोपाई कराई गई है। पौधे छोटे-छोटे है, डूब जाने से फसल बर्बाद हो जाएगी। नहर विभाग की लापरवाही को लेकर किसानों में गुस्सा साफ तौर पर झलक रहा है। वहीं किसान इतने बड़े नुकसान के बाद माथा पीट रहे है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago