बलिया में मानवता शर्मसार, इलाज़ के लिए जमीन पर घंटों तड़पता रहा मरीज !

बलिया डेस्क : मानवता को शर्मसार करने देने वाली खबर बलिया से सामने आई है. जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था किस क़दर चरमराई हुई है जिसका अंदाज़ा आप इस खबर से लगा सकते हैं. भारत समाचार की खबर के मुताबिक नरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गम्भीर रूप से घायल एक मरीज को न तो अस्पताल की ओर से स्ट्रैचर मुहैया कराया गया, न ही वॉर्ड बॉय, डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी या नर्स मिला.

मजबूर होकर घायल को अस्पताल लेकर पहुंचनेवाले पुलिस और  स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल को अस्पताल के भीतर पहुंचाया. इतना ही नहीं हुआ  घायल व्यक्ति अस्पताल में जमीन पर इलाज के बिना घंटों से फर्श पर लेटा तड़पता रहा.

बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल एक युवक को पाया. जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को नरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

जहां गंभीर रूप से घायल मरीज को लेकर पहुंचे पुलिस स्थानीय लोगों घंटों मरीज को रिसीव कराने को लेकर इधर से उधर भटकते रहे. ना तो वार्ड ब्वाय मिला, ना ही कोई अन्य स्वास्थ्य कर्मी. मजबूरन पीसीआर पुलिसकर्मीयों ने पर खुद घायल युवक को अस्पताल के भीतर बेड तक पहुंचाया.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago