Categories: देश

लिच्छवी एक्सप्रेस में एक पॉलीथीन बैग से मिला मानव कंकाल, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी लिच्छवी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से एक बैग में बंद मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने बोगी में लावारिस बैग की सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी थी। रेल पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर प्लेटफॉर्म पर उतारा। अधिकारी के निर्देश पर जवानों ने बैग खोला। बैग खोलते ही जवानों व अधिकारी के होश उड़ गए। लाल बैग के अंदर पॉलीथीन में बंद खोपड़ी व हाथ-पैर की हड्डियां मिली। खोपड़ी में लंबे बाल थे। इस कारण कंकाल किसी महिला के होने की आशंका जतायी गई है। खोपड़ी व हड्डियां मिट्टी से सनी थी।

जीआरपी ने आशंका जतायी है कि कई दिन पहले हत्या कर शव को दफन कर दिया गया होगा। बाद में अस्थियां निकालकर पॉलीथीन में बंदकर बैग में रखा गया था। इसे जीआरपी नर बलि से भी जोड़ कर देख रही है। थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि मामले की हर बिंदु से जांच कराई जाएगी। उक्त बैग आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में एस चार के बर्थ 64 व 65 के नीचे से मिली है। एसकेएमसीएच के एफएमटी विभाग से कंकाल की जांच कराई जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago