देश के जानेमाने मानवाधिकार कार्यकर्ता चितरंजन सिंह का बलिया में निधन

बलिया डेस्क : देश के जानेमाने मानवाधिकार कार्यकर्ता चितरंजन सिंह का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद बलिया में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  बीते 18 जून को उनकी तबीयत अत्यधिक खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वहां से 21 जून को चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर किया था।

22 जून को बीएचयू वाराणसी के चिकित्सक ने भी उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी। तब से जिले के सुल्तानपुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर उनका इलाज चल रहा था।

उनके छोटे भाई वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन सिंह के अनुसार शाम को जब इस बात का अंदेशा हुआ कि उनकी सांस नहीं चल रही है तो डॉक्टर को बुलवाया गया। डॉक्टर ने चेक करने के बाद उनके निधन की पुष्टि की। इसके बाद उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। चितरंजन सिंह वर्तमान समय में पीयूसीएल (लोक स्वातंत्रय संगठन) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago