घोसी सीट पर संकट, गठबंधन के प्रत्याशी पहुचे सुप्रीम कोर्ट !

घोसी लोकसभा सीट से बसपा-सपा महागठबंधन के प्रत्याशी बाहुबली अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट में दरवाजा खटखटाया है जिसके बाद इस सीट को लेकर नया संकट देखने को मिल सकता है। बता दें की अतुल राय ने रेप के मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है जिस पर सुप्रीम कोर्ट की अवकाश बेंच 17 मई को सुनवई करेगी। आपको बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट अतुल राय की याचिका खारिज कर चुका है।

यूपी में गठबंधन उम्मीदवार अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 23 मई तक गिरफ्तारी पर रोक की मांग की है। अतुल राय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 मई को सुनवाई करेगा।

आपको बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज मिश्र एव न्यायमूर्ति एससी गुप्ता की खंडपीठ ने अतुल राय की याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका में अतुल राय ने लड़की से दुराचार का वीडियो वायरल करने के आरोप में वाराणसी के लंका थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी।

क्या है मामला 
आरोप है कि अतुल राय युवती को लंका क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में झांसा देकर ले गए और यौन शोषण किया। युवती ने अपने फेसबुक पेज पर भी आरोपों को लेकर एक वीडियो अपलोड किया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।

युवती काशी विद्यापीठ की पूर्व छात्रा रही है। उसके अनुसार छात्र राजनीति के दौरान उसकी अतुल राय से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे मुलाकात घनिष्ठता में तब्दील हो गई। अतुल उसे मदद का आश्वासन देते थे। इस दौरान एक बार उन्होंने लंका इलाके के एक अपार्टमेंट में बुलाया। वहां धोखे से शारीरिक शोषण किया। फिर उसका वीडियो बनाकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर चुप रहने और जान से मारने की धमकी देने लगे। तंग आकर युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई और ट्वीट के माध्यम से डीजीपी से शिकायत की। डीजीपी कार्यालय के निर्देश पर लंका थाने में केस दर्ज हुआ।  एसएसपी का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अतुल राय पर दो साल पहले भी डाफी टोल प्लाजा पर हंगामा और फायरिंग करने का आरोप लगा था। इस दौरान उनके खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वही इस संबंध में अतुल राय का कहना है कि वर्ष 2015 से यह युवती मेरी ऑफिस में आती थी और चुनाव लड़ने के नाम पर मदद लेती थी। मैं कभी भी उससे ऑफिस के बाहर नहीं मिला हूं। लोकसभा में प्रत्याशी बन गया तो इसे लगा कि वीडियो जारी करके ब्लैकमेल करेगी। युवती ने 24 अप्रैल को ही मेरे पास वीडियो भेजा और रुपये की मांग की। मना करने पर 28 अप्रैल को फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि मैंने युवती के खिलाफ ब्लैकमेल करने का केस बलिया के नरही थाने में दर्ज कराया है। अतुल राय ने कहा कि यह पूरी तरीके से भाजपा की साजिश है। मैं चुनाव आयोग से पूरे मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग करता हूं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago