Categories: बलिया

बलिया में दर्दनाक हादसा, पोखरे में डूबने से युवक की मौत

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पोखरे में नहा रहा एक युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया। युवक के साथ मौजूद युवकों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद लोग पोखरे में कूद कर युवक को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई वैसे ही कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी अनिल राजभर 35 वर्ष पुत्र मानिकचंद राजभर गांव स्थित पोखरे में शाम को अपने साथियों के साथ स्नान कर रहा था। स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब तक लोग उसे पानी से निकाल कर अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी 12 वर्ष पूर्व शकुंतला देवी के साथ हुई थी। मृतक का एक पुत्र अनूप 10 वर्ष व दो पुत्रिया मीनाक्षी 6 वर्ष व माही 4 वर्ष है। मृतक ट्रैक्टर चला कर परिवार का भरण पोषण करता था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago