बलिया में होप वेलफेयर ट्रस्ट बना हेल्पफुल, असहाय लोगों की कर रहा मदद

बलिया। कोरोना महामारी ने किसी से उनके अपने छीन लिए, तो किसी से रोजगार। कोरोना का कहर तो कम हो गया लेकिन दर्द आज भी है, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो असहाय लोगों की मदद कर रहे हैं। बलिया जिले में भी होप वेलफेयर ट्रस्ट ऐसे लोगों की मदद कर रहा है। ट्रस्ट ने राशन बांटा और बांसडीह थानाध्यक्ष ने जनचौपाल लगा कर जन जागरूकता अभियान चलाया। असहाय लोगों को होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा क्रिप्टो रिलीफ इंडिया के सहयोग से लगातार 25-25 kg पैकेट के राशन की व्यवस्था कराई जा रही है जिसमें आटा, चावल, दाल, नमक, चीनी, पोहा, मसाला, बिस्कुट तथा सैनेट्री नैपकिन्स इत्यादि सम्मिलित है।खाद्य सामग्री मिलने के बाद इनके चेहरे चमक उठी। आज उसी क्रम में बलिया क्षेत्र के केहरपुर, मुहम्मदपुर,रगुनाथपुर और मिड्ढा इन चार गांव से लगभग 250 से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री दिया गया। जिसमें मुख्यतः बुजुर्ग महिला और बेहद जरुरतमंद परिवार सम्मिलित थे। परिवारों को बांसडीह थानाध्यक्ष सुनील लाम्बा द्वारा जन चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, नशा उन्मूलन, स्कूल चलो अभियान, नारी शक्ति, मातृ शक्ति, कोरोना टीकाकरण आदि विषयों पर चर्चा हुई और महिलाओ को प्रोत्साहित कर उनको उनकी शक्ति का अहसास कराया और उनको पुलिस की जब भी जरूरत हो पुलिस उनके साथ खड़ी है इसका विश्वास दिलाया गया।

संचालन होप वेलफेयर ट्रस्ट के जिला प्रभारी सत्यप्रकाश मिश्रा के नेतृव में किया गया। होप वेलफेयर ट्रस्ट के प्रभारी द्वारा महिलाओं का ग्रीन ग्रुप बनाने की पहल भी की गई। जो गांव गांव घूम कर उपरोक्त विषयों पर महिलाओ को जागरूक करने का काम करेगी। इस कार्य में सनक पांडे, संदीप वर्मा, आकाश वर्मा, सतेंद्र, विजय, अजय आदि ने सहयोग किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago