Categories: featured

बलिया में कच्चे तेल का भंडार मिलने के दावों में कितनी सच्चाई, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

पिछले कुछ दिनों से बलिया मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि ओएनजीसी टीम ने बलिया में कच्चे तेल का अकूत भंडार छिपे होने की बात कही है। इस ख़बर के सामने आने के बाद हर जगह बलिया के चर्चे हो रहे हैं। लेकिन पेट्रोलियम पदार्थ के बड़े भंडार को लेकर ऑयल एंड नैचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने इसका खंडन किया है।कंपनी का कहना है कि बलिया में कच्चे तेल के भंडार की पुष्टि नहीं हुई है। अभी इसको लेकर सर्वे का काम ही शुरु हुआ है। सर्वे के बाद एक्सप्लोरेशन का काम शुरु होगा। इसके बाद ही यह पता चल सकेगा कि बलिया में कच्चे तेल का भंडार है या नहीं। कंपनी का कहना है कि अभी बलिया में बेहद शुरुआती स्तर पर काम शुरू हुआ है। अभी तो सिर्फ ग्राउंट ब्रेकिंग हुआ है। वहां से मिट्टी का सैंपल लेकर लैब में जांच की जा रही है। इसके बाद वहां कुछ अत्याधुनिक मशीनों की मदद से एक्सप्लोरेशन का काम होगा। ड्रिलिंग होगी, फिर सैंपल की जांच होगी। इस कार्य में बरसों का समय भी लग सकता है।

वहीं मीडिया में चल रही खबरों को ओएनजीसी के अधिकारी ने नकार दिया। उनका कहना है कि मीडिया रिपोर्ट सही नहीं है। अभी टीम ने जमीनी जांच के लिए 27 जून से 3 जुलाई 2021 के दौरान पूर्वी यूपी और बिहार के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य संभावित क्षेत्रों की पहचान करना और अनन्वेषित क्षेत्रों में अन्वेषण गतिविधियों का विस्तार करने के अवसर की जांच करना था।

ओएनजीसी के अधिकारियों का कहना है कि यह शुरुआती सर्वे था। हमारी टीम के किसी भी सदस्य ने न तो मीडिया के साथ कोई बातचीत कीष न बयान दिया। मीडिया रिपोर्ट में दिखाई जा रही बाते सच्ची नहीं है।  रिपोर्ट की गई विस्तृत गतिविधियां सामान्य विवरण हैं और उत्तर प्रदेश में ओएनजीसी की वर्तमान गतिविधियों को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं।वहीं अगर सरल शब्दों में कहें तो बलिया में कच्चे तेल के भंडार की खबरें भले ही मीडिया में चल रही हों लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बलिया में कच्चे तेल का भंडार है या नहीं। इस बात की पुष्टि के लिए टीम अभी विभिन्न सर्वे व जांच करेगी। तब जाकर क्रूड ऑइल के संबंध में सही जानकारी सामने आ सकेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago