Categories: featured

बलिया: डीएम-एसपी से मिलने पहुंचे कांग्रेसी, पुतला दहन कार्यक्रम में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की

बलिया में बीते दिनों कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस जिलाअध्यक्ष के ऊपर मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसके बाद आज ओम प्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष जिला कमेटी बलिया के नेतृत्व में कांग्रेस जनो का एक शिष्य मंडल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बलिया से मिला। साथ ही कांग्रेस जनों पर फर्जी मुकदमे के प्रकरण में दोनों अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल जल्द वाराणसी जाकर पिड़ित से भी मिलेगा जिसमें मुख्यमांग पुलिस प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमे दर्ज करने के संदर्भ मे जांच एवं मांग लिया गया कि दर्ज मुकदमे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप ओझा जोकि वाराणसी कैंसर अस्पताल में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं ऐसे व्यक्ति के ऊपर भी मुकदमा कायम किया गया है। यह सरकार की लापरवाही है।

ओम प्रकाश पाण्डेय ने सरकार पर वार करते हुए कहा कि यह योगी सरकारी की नौकरशाही की उदासीनता और लापरवाही दर्शाती है यह लोकतंत्र की हत्या है। इसके खिलाफ अब सिविल लाइन चौकी इंचार्ज को तत्काल निलंबित करने और तीन दिन के भीतर प्रकरण की जांच करने की मांग और भविष्य में ऐसी कार्यवाही न हो इसमें प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की गई है।

इस दौरान शिष्ट मंडल में मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह,सचितानंद तिवारी, राजेंद्र चौधरी,पी.एन शुक्ला, भैया लल्लू सिंह, शाहिद अली, सागर सिंह राहुल विपिन पांडेय, जैनेंद्र कुमार पाण्डेय ,हरिकेन्दर सिंह,रूपेश चौबे बृजेन्द्र पांडेय मुखिया, अभिषेक पाठक,सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना,फूलवदन तिवारी , अरून श्रीवास्तव , अनुभव कुमार गोलू ,विवेक ओझा, अबुल फैज आदि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने 26 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे टीडी कॉलेज चौराहे पर केंद्र सरकार के पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था। इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसको लेकर कांग्रेस में विरोध की स्थिति है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago