JNCU में प्रोफेसरों पर लगा महिला फाइनेंस ऑफिसर को बंधक बनाने का आरोप!

बलिया। हमेशा चर्चाओं में रहने वाली जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (JNCU) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भी कुलपति की भूमिका पर सवालों में है। क्योंकि असिस्टेंट प्रोफेसरों की गुंडागर्दी देखने को मिली। जिन्होंने महिला फाइनेंस ऑफिसर ममता सिंह को कमरे में बंद करके धमकाया, और वेतन देने का दबाव बनाया। कुलपति पर असिस्टेंट प्रोफेसरों का साथ देने का आरोप लगा है।

असिस्टेंट प्रोफेसरों की गुंडागर्दी – गौरतलब है कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय की तानाशाही इन दिनों चरम पर है। विगत दिनों कुलपति महोदया द्वारा नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों ने महिला फाइनेंस ऑफिसर ममता सिंह को बंधक बना लिया था। जिसमें कुलपति की सहमति का आरोप है। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि जिन अध्यापकों को ज्वाइन किए लगभग 2, 3 माह ही हुए हैं, क्या वह बिना कुलपति के सहमति के एक महिला वित्त अधिकारी को बंधक बनाने और वेतन देने के लिए दबाव डालने का दुःसाहस कर सकते हैं।

प्लानिंग के तहत किया अपमानित– वित्त अधिकारी ने स्थानीय पत्रकारों से खुलकर इस मुद्दे पर बोला है। उन्होंने बताया की किस तरह प्री प्लानिंग कर के उन्हें मीटिंग के बहाने विश्वविद्यालय बुलाया गया और जब उन्होंने सदस्यों की संख्या कम होने पर एतराज जताया तो कुलपति महोदया ने अशिष्ट भाषा का प्रयोग किया। चूंकि प्रो. कल्पलता पांडेय का कार्यकाल अब समाप्त होने को है। नए कुलपति के लिए विज्ञापन भी निर्गत हो चुका है। ऐसे में इनके द्वारा नियुक्त किए गए लगभग 28 सहायक आचार्य जिनकी नियुक्ति पर विवाद है, उनके वेतन भुगतान के लिए वित्त अधिकारी पर दबाव बनाया जा रहा है।इसलिए रुका है वेतन – चूंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती की जांच हेतु निदेशक उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जांच अभी प्रचलित है, ऐसे में भला वेतन कैसे निर्गत किया जा सकता है। कल को यदि पूरी नियुक्ति या किसी एक विषय की नियुक्ति रद्द हो जाती है तो इनके वेतन की रिकवरी आखिर कैसे होगी। इसी बात को कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय स्वीकार नहीं कर पा रही हैं।

वित्त अधिकारी ने मांगी सुरक्षा- पूरा मामला संपूर्ण जिलाधिकारी बलिया के संज्ञान में है और उन्होंने वित्त अधिकारी महोदया को कोषाध्यक्ष कार्यालय से ही विश्वविद्यालय का कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही वित अधिकारी ने अपनी सुरक्षा की मांग भी की है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago