बलिया। जिले में बोर्ड परीक्षा 2021-22 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 43 बच्चों को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक-एक लाख और 21-21 हजार की धनराशि का चेक और एक-एक टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
43 में से 21 बच्चों को लखनऊ में शासन स्तर पर एक-एक लाख रुपये का चेक और एक-एक टैबलेट देकर सम्मानित किया। जबकि विकास भवन स्थित एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू और भाजपा के महामंत्री प्रदीप सिंह ने 22 बच्चों को 21-21 हजार की धनराशि का चेक और एक-एक टैबलेट देकर सम्मानित किया।
वहीं सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे चमक उठे। जिले के कुल 43 मेधावी को सम्मानित करने के लिए शासन की ओर से 43 टैबलेट और करीब 24 लाख 62 हजार की धनराशि दी गई थी। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा विभाग के राकेश पांडेय, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, संजय कुंवर आदि मौजूद रहे।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…