बलिया – कलेक्ट्रेट में वकील और बाबू के बीच मारपीट से बवाल, बाबू को निलंबित करने की मांग

बलिया में कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में अधिवक्ता और बाबू के बीच मारपीट से बवाल हो गया। जहां मारपीट के विरोध में बाबू के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद हो गए। इतना ही नहीं वकीलों का हंगामा देख कोर्ट में बैठे एसडीएम राशिद अनवर फारूकी उठकर चले गए।

वहीं डीएम सौम्या अग्रवाल से मिलकर मारपीट करने वाले बाबू को निलंबित करने को मांग को लेकर पत्र सौंपा। कोतवाली में बाबू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। साथी की पिटाई से क्षुब्ध कर्मचारियों ने रिकॉर्ड रूम का ताला बंद कर कार्य बहिष्कार कर दिया।


इधर मारपीट में घायल बाबू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसने भी अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर दी है। घटना को लेकर कलेक्ट्रेट में पूरे दिन गहमा-गहमी बनी रही। बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड रूम में अधिवक्ता कृपा शंकर यादव अपने मुवक्किल की भूमि की पत्रावली निकालने के लिए पिछले 2-3 दिन से आवेदन दिए थे।

सुबह पत्रवाली मांगने पर राजस्व अभिलेखकार रक्षक रवि श्रीवास्तव ने फिर से आवेदन देने के बाद पत्रवाली देने की बात कही। जिसको लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। दोनों ही पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है अब देखना होगा कि पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago