बलिया पुलिस की ईमानदारी के कायल हुए लोग, इस काम की सभी ने की खूब तारीफ

बलिया डेस्क: आज कल यूपी पुलिस काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है. यह अलग बात है कि अगल अलग वजह से उसकी चर्चा होती रहती है लेकिन पुलिस के सका रातमक काम की हमेशा सराहना करनी चाहिए. हमारी हिफाज़त उनकी ही ज़िम्मेदारी है और जो काम वह बखूबी करते हैं. हालाँकि इस पर चर्चा कम ही होती है लेकिन आज हम आपको बलिया पुलिस के एक ऐसे काम के बारे में बताने जा रहे हैं जिस सुनकर आपको उनपर गर्व होगा.

यहाँ हनुमानगंज इलाके की पुलिस ने इमानदारी की एक मिसाल पेश की है और अपन फ़र्ज़ निभाकर फिर एक अच्छा सन्देश दिया है. दर असल हुआ कुछ कि मामला शनिवार का है. जब पुलिस को एक बैग बहादुरपुर चट्टी पर गिरा पड़ा. आस पास कोई था नहीं जिससे यह पता चल पाता कि यह किसका है और न ही इस बैग पर अपना दावा किया. खैर पुलिस ने उस बैग को अपने कब्ज़े में लिया. बैग चौकी इंचार्ज राजीव पांडेय के पास लाया गया.

इसमें उस महिला का फोन नंबर भी था जिसका यह बैग था जिससे पुलिस को काफी आसानी हुई.
इसके बाद चौकी इंचार्ज राजीव पांडेय ने उस नंबर पर फोन किया और महिला को बुलाया गया. इस बैग में पैसे थे और गहने भी रखे हुए थे. महिला आई तो थोड़ी पूछ ताछ के बाद उसे बैग लौटा दिया गया पैसों और गहनों सहित. इसके बाद जब यह खबर इलाके में फैली तो लोगों ने पुलिस की इमानदारी की काफी तारीफ भी की.

बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज इस दौरान गश्त पर निकले हुए थे. इस बीच वह बहादुरपुरचट्टी पहुंचे जहाँ पर उन्हें यह बैग पड़ा दिखा. जानकारी के मुताबिक, इस बैग में करीब बीस हज़ार रूपये थे और एक सोने की अंगूठी भी थी. वहीँ इसमें महिला का नंबर भी थी जिस पर संपर्क करने पर पता चला कि यह बैग परिखरा के रहने वाले दयानंद मिश्रा की बेटी का है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago