बलिया सांसद का बेतुका बयान, कहा- मंदी होती तो कोट-जैकेट की बजाय लोग कुर्ता और धोती पहनते

बलिया डेस्क: भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी नहीं बल्कि सुस्ती है, यह बात तो खुद कई बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कह चुकी हैं. अब उनकी पार्टी के एक सांसद ने भी देश में मंदी नहीं होने का जिक्र करते हुए अजीबोगरीब उदाहरण दिया है. बलिया से बीजेपी सांसद विरेंद्र सिंह का मानना है कि देश में कोई मंदी नहीं है क्योंकि लोग पारंपरिक कु्र्ता और धोती के बदले कोट और जैकेट पहन रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली समेत पूरी दुनिया में मंदी पर चर्चा हो रही है.

अगर देश में मंदी होती तो हम यहां कोट और जैकेट के बजाय धोती और कुर्ता पहनकर आएंगे. अगर मंदी होती तो हम कपड़े नहीं खरीदते, पैंट और पायजामा नहीं खरीदते.’ बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत सिर्फ शहरों का ही नहीं बल्कि गांवों का भी देश है.उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि ये वो देश है, जहां 6.5 लाख गांव भी हैं. यहां सिर्फ दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहर ही नहीं हैं.

महात्मा गांधी, डॉक्टर हेडगेवार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और जयप्रकाश नारायण ने ग्रामीणों में विश्वास दिखाया था और देश को आजादी दिलाने में मदद की थी.’बताते चलें कि विपक्षी दल लगातार देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर हैं. गिरती जीडीपी दर, बेरोजगारी, मंदी समेत कई आर्थिक मुद्दों का जिक्र करते हुए विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार पर देश को बदहाली की ओर ले जाने के आरोप लगाए हैं.

सरकार विपक्ष के आरोपों को नकार रही है. उनका कहना है कि देश में मंदी नहीं है. भारत फिलहाल सुस्ती के दौर से गुजर रहा है.सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी पिछले एक साल में इकोनॉमी का सबसे चर्चित मसला रहा है. देश की जीडीपी ग्रोथ की रफ्तार काफी घट गई है और आधा दर्जन से ज्यादा देसी-विदेशी एजेंसियों ने यह अनुमान जारी किया है कि मौजूदा वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी ग्रोथ रेट 5 फीसदी के आसपास ही रहेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago