हृदय नारायन सिंह हत्याकांड : एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बलिया। करीब खुलासा एक सप्ताह का वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस को पूर्व प्रधान हृदय नारायन सिंह हत्याकांड में सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि इस हत्याकांड के खुलासा के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। अब तक सैकड़ों लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस के पास जो भी संसाधन है उसका प्रयोग कर रही है। दावा यह है कि जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया जायेगा। सुखपुरा इलाके के भलुहीं निवासी पूर्व प्रधान हृदय नारायन सिंह की 14 नवम्बर की रात गला काटकर हत्या कर दी गयी। वर्तमान में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष हृदय नारायन की हत्या से पूरे जनपद में खलबली मच गयी।

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने अब तक तकरीबन हर बिंदु से इस हत्याकांड की जांच कर चुकी है, लेकिन सुराग हासिल नहीं हो रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अफसरों की ओर से तेज तर थानाध्यक्षों व पुलिस के जवानों की करीब पांच टीमों का गठन किया है। बताया जाता है कि अब तक तकरीबन सौ लोगों से पूछताछ भी हो चुकी है। सुखपुरा थाने पर तैनात रहे पुलिस के जवानों को भी इस हत्या के खुलासे के लिए लगाया गया है।भलुहीं के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों की निगहबानी हो रही है। कई लोगों के मोबाइल नम्बरों को सर्विलांस से ट्रेस किया जा रहा है। विभागीय लोगों की मानें तो इस घटना की हर पहलु की जांच हो रही है। अधिकारियों की मानें तो जांच तेजी से हो रही है तथा परिणाम भी जल्द सामने आने की उम्मीद है। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि घटना की जांच हो रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

12 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago