हिन्दू- मुस्लिम एकता की मिसाल बेल्थरारोड में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नाकम कोशिश !

बेल्थरारोड- गंगा जमुनी तहजीब विकसित करने और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए मशहूर बेल्थरारोड में शुक्रवार की देर शाम ताजिया जुलूस के दौरान झड़प, पथराव आदि घटनाओं ने अमन पसंद लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

चौकिया मोड़ और बेल्थरा बाजार संपर्क मार्ग से सटे पिपरौली बड़ागांव की एकसार मौजे में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हुई घटना से ग्रामवासी हतप्रभ हैं।

बताया जाता है कि एसार मौजे में शुक्रवार को तड़के इमामबाड़ा स्थित एक विद्युत पोल हटाने को लेकर दोनों संप्रदाय में आक्रोश गहरा गया तथा अंततोगत्वा शाम में पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट हो गई।

गिरी बंधुओं के पेड़ की डाली काटने को लेकर हुए विवाद में दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों संप्रदायों के बीच झड़प, पथराव और मारपीट की घटना को अंजाम देकर सांप्रदायिक सौहार्द को तार-तार कर दिया गया। घटना के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह मौके पर पहुंच सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।

घटना को लेकर हालांकि दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है फिर भी एहतियात के तौर पर तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

वहीँ जुलूस के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने शनिवार को दस बवालियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। पुष्टि करते हुए उभांव इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह  ने बताया कि उक्त बवाल मामले में दोनों पक्ष की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। बावजूद इसके दस बवालियों पर उक्त कार्रवाई की गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago