बलिया- कांवड़ियों को लेकर जा रही पिकअप वाहन पर गिरा हाईटेंशन, एक की मौत, 5 लोग घायल

बलिया के गड़वार थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरूवार (25 जुलाई) की दोपहर झारखंड स्थित देवघर में बैद्यनाथ धाम के दर्शन करने जा रहे एक वाहन पर हाई टेंशन बिजली तार टूटकर गिरने से एक महिला कांवड़िया की मौत हो गई तथा पांच अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके घटना स्थल पर हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि शाहपुर गांव से तकरीबन 25 पुरूष व महिला श्रद्धालु एक पिकअप पर सवार होकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम दर्शन करने जा रहे थे। गांव से निकलते ही वाहन पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया, जिससे पिकअप में करंट आ गया। इस हादसे में सवार छह लोग करंट लगने से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि सबको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रेशमी देवी (50) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी लोगों का इलाज चल रहा है।

बता दें कि इससे पहले संभल से गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ यात्रियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि सात लोग  बुरी तरह से घायल हो गए थे। गौरतलब है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार कई कदम उठा रही है। लेकिन इस हादसे से लोगों में काफी आक्रोश है। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago